



हल्द्वानी। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी ने 15 नगर और ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा की है।


जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि इन प्रभारियों को क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, स्थानीय मुद्दों को उठाने और चुनावी रणनीति को धार देने की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:

हल्द्वानी नगर – राजेंद्र खनवाल
रामगढ़ – देवेंद्र चुनौतिया
धारी – भुवन दर्मवाल
भवाली – उमेश कबडवाल
भीमताल (नगर) – नीरज तिवारी
नैनीताल – अखिल भंडारी
रामनगर शहर – हाजी सुहैल सिद्दीकी
कोटाबाग-कालाढूंगी – नंदन दुर्गापाल
बेतालघाट – भुवन तिवारी
गरमपानी-सुयालबाड़ी – भुवन तिवारी
मालधन-रामनगर ब्लॉक – तारा नेगी
लालकुआं-बिंदुखत्ता – संजय किरौला
हल्दूचौड़ – दीप पाठक
ओखलकांडा – केदार पलड़िया
भीमताल ब्लॉक – महेश कांडपाल
खुर्पाताल – मयंक भट्ट


जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करना चाहती है ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि नियुक्त किए गए सभी प्रभारी सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।




