


हल्द्वानी

पुलिस मुख्यालय, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में आज एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।



यह प्रशिक्षण अभियान कोतवाली हल्द्वानी, थाना मुखानी, थाना काठगोदाम, एवं थाना बनभूलपुरा में चलाया गया, जहाँ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से सुरक्षा के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, तथा आपातकालीन स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।



प्रशिक्षण में ये बातें रहीं प्रमुख:

- आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके
- प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का संचालन
- बिजली से संबंधित अग्नि जोखिमों की रोकथाम
- दस्तावेजों, मालखाने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा


अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि वे थाना परिसरों में प्राथमिक अग्निशमन उपकरण लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।


प्रशिक्षण का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करना, तथा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा हेतु सजग बनाना है।



