मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर दौरा आज, विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर दौरा आज, विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 16 मई को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर पहुंचेंगे। इस दौरे में वे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, जन संवाद, और वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन अपराह्न 04:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में निर्धारित है। वहां वे प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठजनों और आम जनता से संवाद स्थापित करेंगे, साथ ही जिले में प्रस्तावित विकास योजनाओं की नींव रखेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 05:00 बजे टनकपुर से प्रस्थान कर नगला तराई, खटीमा (जनपद उधम सिंह नगर) के लिए रवाना होंगे।

प्रशासन हुआ सतर्क
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित स्थानों पर समय से उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।