


नैनीताल

जिले में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने 15 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।


यह फेरबदल इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एडिशनल सब-इंस्पेक्टर स्तर पर किया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।



यह निर्णय विभागीय सुदृढ़ीकरण और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई नियुक्तियों में थानाध्यक्षों से लेकर चौकी इंचार्ज तक के पद शामिल हैं।


स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
- निरीक्षक ललिता पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू।
- निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल / CCTNS।
- उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक, लालकुआ।
- उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से थानाध्यक्ष, काठगोदाम।
- उप निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष, कालाढूंगी।
- उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी – चौकी मंगल पड़ाव से थानाध्यक्ष, मुखानी।
- उप निरीक्षक गौरव जोशी – थाना हल्द्वानी से चौकी प्रभारी, मंगल पड़ाव।
- उप निरीक्षक जगदीप नेगी – चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष, मुक्तेश्वर।
- उप निरीक्षक मनोज कुमार – चौकी खेड़ा से चौकी प्रभारी, टीपीनगर।
- उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना – सम्मन सेल से चौकी प्रभारी, खेड़ा।
- उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी, कुँवरपुर।
- उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।
- अपर उप निरीक्षक नवीन चन्द्र सौराड़ी – पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट।
- अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।
- अपर उप निरीक्षक विजय कुमार – पुलिस लाइन से चौकी कैंची।

प्रशासन की मंशा
यह स्थानांतरण आदेश पुलिस बल की क्षमता वृद्धि, शासन के प्रति जवाबदेही और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।



