

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

आगामी मानसून सीजन और आपात स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कर भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में खाद्यान्न आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए कम से कम तीन माह का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चार प्रमुख खाद्यान्न गोदाम संचालित हैं, जिनमें तीन माह का स्टॉक नियमित रूप से रखा जाता है। दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।



जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएं जिन्हें खाद्यान्न डंपिंग हेतु अधिकृत किया जा सके। वहां पर बुनियादी सुविधाएं विकसित कर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि खाद्यान्न की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सप्लाई और ट्रांसपोर्ट के टेंडर पूर्ण कर लिए गए हैं, इसलिए मांग एवं आपूर्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए।


उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्यान्न सुरक्षा, गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है और संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता और सतर्कता से कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे


