
हल्द्वानी
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस समारोह समिति द्वारा हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप दर्शन ने किया।


विशेष रूप से समारोह से पधारे धम्म कीर्ति भंते जी ने कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की और नैतिक करुणा पर आधारित शिक्षाप्रद पाठ प्रस्तुत किया। उन्होंने मैत्री, करुणा, समानता, बंधुत्व और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को बुद्ध के धम्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

भंते जी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अगले वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर सपरिवार शामिल होकर आयोजन को और भी भव्य बनाएं। साथ ही उन्होंने अंबेडकरवादी समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विरेंद्र टम्टा, विनोद बौद्ध, राजेश राज अंबेडकर, नफीस अहमद खान, हरीश लोधी, नवीन मूलनिवासी, प्रकाश टम्टा, दीपक चन्याल, जी.आर. टम्टा, आर.पी. गंगोला, गंगा प्रसाद, जी.आर. आर्य, संजय बगड़वाल, बी.एल. आर्य और सुनीता आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में समरसता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

