
स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोट

PBOR पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछवादून ने अपना 5वां स्थापना दिवस संगठन अध्यक्ष सिग्नल मैन भूपेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने शिरकत की। उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं।


विशिष्ट अतिथियों में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सैनिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष शमशेर बिष्ट और PBOR के संरक्षक कैप्टन कुलदीप सिंह मौजूद रहे।


इसके अलावा नगर पालिका हरबर्टपुर की अध्यक्ष नीरू देवी और विकासनगर के ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।



स्थापना दिवस समारोह के दौरान सेवा भारती द्वारा संचालित अटल बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार पहुंचे। पूर्व सैनिकों की मौजूदगी से समारोह में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।



इस अवसर पर हवलदार सुरेश नौटियाल, नायक कुलवंत, सूबेदार जोगिंदर सिंह चौहान, सूबेदार प्रवीण डोगरा, सूबेदार देवेंद्र रावत, सूबेदार वीरेंद्र सिंह गोसाई, हवलदार अमरचंद, नायक सुरेश चंदेल और कैप्टन सुरेश चंदेल समेत अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि PBOR पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

