भूमिधरी अधिकार के फैसले का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया स्वागत

भूमिधरी अधिकार के फैसले का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया स्वागत

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोट

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में लिए गए भूमि संबंधी फैसलों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने इन निर्णयों को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश में वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों एवं कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार देने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से लंबे समय से संबंधित भूमि पर रह रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होगा। इससे लोगों को भूमि संबंधी मामलों में स्थायित्व और सुरक्षा मिलेगी।

मंत्री कैड़ा ने जनपद नैनीताल की नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने के निर्णय का भी स्वागत किया।

उन्होंने वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि खाम लैंड, वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों की भावनाओं और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और संवेदनशील फैसले ले रही है। भूमि से जुड़े इन निर्णयों से बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भूमिधरी अधिकार मिलने से स्थानीय निवासियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और भूमि से जुड़े विवादों व असमंजस को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।