लालकुआँ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल

लालकुआँ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल

स्थान : लालकुआँ
ब्यूरो रिपोट

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास रेलवे पुल के नीचे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआँ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लालकुआँ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में तीन बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। साथ ही घायल युवक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।