

स्थान: नैनीताल


नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा अंतर्गत ओखलकांडा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



श्री भट्ट ने घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहने को कहा और घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया।


सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से आवश्यक मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।




