हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर जंगली हाथी की एंट्री, मची अफरा-तफरी

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर जंगली हाथी की एंट्री, मची अफरा-तफरी

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर अचानक आ धमका जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी
वन विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा

हरिद्वार। मंगलवार को हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब रानीपुर झाल के पास ट्रैफिक सिग्नल पर अचानक एक जंगली हाथी आ धमका। हाथी को सड़क पर देख वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन जहां के वहीं रुक गए, वहीं कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी।

गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद खुद ही हाईवे से दूर चला गया। हाथी के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण पहले भी वन्यजीवों के सड़क पर आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, वन विभाग की तत्परता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।वन विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो लोग घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और तुरंत विभाग को सूचित करें।