आईपीएल 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की हालत नाज़ुक, प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका

आईपीएल 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की हालत नाज़ुक, प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका

स्थान -चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। टीम को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार, 25 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5 विकेट से जीत दर्ज की

इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 154 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। मैच में CSK की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही कमजोर नजर आईं।

आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर 16 अंकों की आवश्यकता होती है, हालांकि कुछ सीजन में 14 अंकों पर भी टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए CSK को अब अपने बचे सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, तभी प्लेऑफ की संभावना कायम रह सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेल रही टीम इस सीजन में अब तक संतुलित प्रदर्शन नहीं कर सकी है, और बल्लेबाजी क्रम में लगातार अस्थिरता बनी हुई है।

आगामी मुकाबले:
CSK का अगला मैच 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है, जो टीम के लिए अब “करो या मरो” जैसा मुकाबला होगा।