कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

स्थान-हल्द्वानी

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देश पर की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर संख्या 44/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत फरार चल रहे आरोपियों को दिनांक 25 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. विनय दरम्वाल पुत्र कानेन्द्र दरम्वाल, निवासी आनंदपुर, हल्द्वानी (उम्र 21 वर्ष)
  2. सूरज राणा पुत्र विजय राणा, निवासी फूलचौड़, हल्दूपोखरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी (उम्र 22 वर्ष)
  3. जितेश बिष्ट उर्फ जीतू पुत्र श्याम सिंह बिष्ट, निवासी गुसाईपुरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी (उम्र 22 वर्ष)

तीनों अभियुक्तों को निगल्टिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस की निगरानी में थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।