ऋषिकेश में 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ऋषिकेश में 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

लोकेशन – ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

ऋषिकेश, 25 अप्रैल।
कोतवाली पुलिस ऋषिकेश को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईडीपीएल गोलचक्कर के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की बाजार में कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईडीपीएल चौकी प्रभारी कविंद्र राणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर 2 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह निवासी चांदपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कहां से गांजा लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था

कोतवाली पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।