पहल्गाम आतंकी हमले पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चंपावत में फूंका पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला

पहल्गाम आतंकी हमले पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चंपावत में फूंका पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला

स्थान: चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत, 25 अप्रैल।
कश्मीर के पहल्गाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जताई है। हमले के विरोध में आज चंपावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में मोटर स्टेशन चंपावत में जोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान व आतंकवादियों का पुतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान और आतंकवादियों की कायराना हरकत है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या होना अत्यंत निंदनीय है और केंद्र सरकार को अविलंब कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

कठायत ने कहा, “देश आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। यह समय कड़े एक्शन का है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।” उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए व्यापक रणनीति के साथ कदम उठाए जाएं।

कांग्रेस पार्टी ने इस आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोषों पर नहीं, बल्कि भारत की अखंडता और संप्रभुता पर हमला है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद हाय-हाय” जैसे नारे लगाए और देश की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।