पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा रुड़की कार्यालय में शोकसभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा रुड़की कार्यालय में शोकसभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

लोकेशन रुड़की
संवाददाता अश्वनी उपाध्याय

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर हुए वीभत्स और कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, रुड़की में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने किया।

दो मिनट का मौन, मृतकों को श्रद्धांजलि

शोकसभा की शुरुआत हमले में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई। सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के सदस्य तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग

डॉ. मधु सिंह ने इस हमले को देश की आंतरिक सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए कहा, “यह इंसानियत के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है। निर्दोष हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाना निंदनीय और अमानवीय कृत्य है।” उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

देश की एकता को चोट पहुंचाने की साजिश: मयंक गुप्ता

भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि यह हमला भारत की सहिष्णुता, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर करने की घिनौनी साजिश है। “लेकिन देशवासी एकजुट हैं और आतंकवाद को कभी सफल नहीं होने देंगे।” उन्होंने कहा कि जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देगी।