पहलगाम हमले के खिलाफ पौड़ी में उबाल, कैंडल मार्च और पाकिस्तान का पुतला दहन

पहलगाम हमले के खिलाफ पौड़ी में उबाल, कैंडल मार्च और पाकिस्तान का पुतला दहन

रिपोर्ट-जय ममगाई
लोकेशन- पोड़ी

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में आक्रोश की लहर फैल गई है। इसी क्रम में पौड़ी मंडल मुख्यालय में भी विभिन्न कर्मचारी संगठनों, व्यापार संघों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर अपना गुस्सा प्रकट किया।

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, पुतला दहन से जताया रोष

घटनास्थल पर एकत्रित होकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि “भारत एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

कर्मचारी संगठनों की केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने भारत सरकार से तुरंत बदला लेने की मांग की। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के सचिव जसपाल रावत ने कहा कि “हमारा देश अखंड है, और आतंकवाद को कभी सहन नहीं करेगा।

व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी तीखा बयान देते हुए कहा कि “ऐसे कुकृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को ठोस संदेश देना होगा कि भारत सुरक्षित है।

“पाकिस्तान दिखा रहा अपना असली चेहरा” – जयदीप रावत

प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि “हर बार वह अपनी घिनौनी हरकतों से अपना असली चेहरा उजागर करता है। अब भारत को इसका करारा जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस मौके पर व्यापार संघ पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेन्द्र सिंह रावत बिल्ला, कोषाध्यक्ष दिलवर सिंह भण्डारी, अरविंद नेगी, अजीत नेगी, मनोज काला, रेवती नंदन डंगवाल (अध्यक्ष फैडरेशन), संग्राम सिंह नेगी (तहसील प्रभारी), संजय नेगी, राकेश रावत, मनोज भट्ट, इनायत हुसैन, त्रिभुवन उनियाल, प्रेम चंद्र ध्यानी, संतोष खण्डूरी, भवान सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।