पहलगाम आतंकी हमले पर अखाड़ा परिषद का फूटा गुस्सा, महंत रविंद्र पुरी ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

पहलगाम आतंकी हमले पर अखाड़ा परिषद का फूटा गुस्सा, महंत रविंद्र पुरी ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

स्थान –हरिद्वार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि, “जिस प्रकार से सैलानियों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाया गया, यह कायरतापूर्ण कृत्य अत्यंत पीड़ादायक है।” उन्होंने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सरकार को नाकाम बताते हुए उमर अब्दुल्ला सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की है।

हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान

महंत रविंद्र पुरी ने हिंदू समाज से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पूरे देश को आतंकवाद के विरुद्ध एक स्वर में खड़ा होना होगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ निर्णायक और कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।