
स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट
देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शिक्षाओं और योगदान को याद करते हुए की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शामिल पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने डॉ. अंबेडकर को ‘देश का सत्य सपूत’ बताते हुए कहा, “बाबा साहेब ने जीवनभर समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया, जिसकी वजह से आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।”

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक प्रखर विद्वान और सच्चे देशभक्त भी थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवाओं की उपस्थिति रही।

