कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सफल तीन वर्ष पूर्ण, गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सफल तीन वर्ष पूर्ण, गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

संजय जोशी
रानीखेत

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने करन माहरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें एक जुझारू, दृढ़निश्चयी एवं दूरदर्शी सोच वाला अध्यक्ष बताया।

वक्ताओं ने कहा कि करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस ने दो-दो उपचुनाव जीतकर यह मिथक तोड़ा कि राज्य में सत्ता पर काबिज पार्टी ही उपचुनाव जीतती है। उन्होंने न सिर्फ विपक्ष के रूप में सरकार को हर मोर्चे पर घेरा, बल्कि संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मजबूत कर युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य भी किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि करन माहरा के कार्यकाल से प्रभावित होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पत्र लिखकर उनके कार्यों की प्रशंसा की है और नेतृत्व क्षमता को व्यक्तिगत रूप से सराहा है।

इस आयोजन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी

पंकज गुरूरानी, हेमंत रौतेला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, सभासद सुरेंद्र कुवार्बी, किशन अधिकारी, चंदन बिष्ट, हबीब अहमद, कामिनी पंत, त्रिलोक आर्या, संदीप बंसल, अरुण कुमार, यशिका सनवाल, जगदीश कुमार, गोविंद लाल, रमेश पंत एवं मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is -3-1.jpeg