केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सोनी – तितालीखेत तथा बूचड़ी पंतकोटली – गगास मोटर मार्ग कार्य का किया शुभारंभ

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सोनी – तितालीखेत तथा बूचड़ी पंतकोटली – गगास मोटर मार्ग कार्य का किया शुभारंभ

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित सोनी – तिलालीखेत तथा बूचड़ी पंतकोटली – गगास मोटर मार्ग के कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की ।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सोनी – तितालीखाल तथा बूचडी पंतकोटली – गगास मोटर मार्ग बेहतर बनने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा ।
विधायक डा प्रमोद नैनवाल ने धामी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी । केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का यहां पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के बाद ताड़ीखेत भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का भी आयोजन किया गया । जिसमें जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई।

कार्यक्रम में .सयुंक्त मजिस्टेट राहुल आनंद .दीप भगत, मोहन नेगी, ललित मेहरा, नरेश रौतेला, ध्यान सिंह नेगी, रामेश्वर गोयल, उमेश पंत,मुकेश पांडे,राम सिंह, ख़जानपांडे,पुष्पा तेवाड़ी,रमेश क कोशयारी, चंदन सिंह, नीरज तेवाड़ी, दरवान सिंह नेगी, प्रकाश खाती, लता तेवाड़ी, जानकी रावत, दिनेश घुघतियाल , पनी राम,विनोद कुमार, तारा तेवाड़ी, आदि मौजूद रहे।