

ब्रेकिंग न्यूज़ रुड़की

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरिद्वार पुलिस ने भी ‘लंगड़ा अभियान’ शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलौर कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।


पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।


पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरी घटना की निगरानी कर रहे हैं।


इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में दहशत फैल गई है, वहीं पुलिस का दावा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
प्रवेश राय रुड़की


