

स्थान – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर की कार के कांवड़ियों से टकराने के बाद मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर और उनके जिम ट्रेनर को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे सैकड़ों कांवड़िए आईआईटी गेट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही प्रोफेसर की कार का एक कांवड़िए से टकराव हो गया, जिससे वह घायल हो गया।


घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और प्रोफेसर तथा उनके जिम ट्रेनर को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंची।


पुलिस ने मामले में दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से एक कांवड़िया घायल हुआ था। भीड़ को शांत करने के बाद प्रोफेसर और उनके जिम ट्रेनर को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।


