

स्थान – पोड़ी

रिपोर्ट भगवान सिंह

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यालय पौड़ी तथा इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस्था और भक्ति से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई रही हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंजायमान रहे।


रुद्राष्टक के श्वर भी मंदिरों में सुनाई दिए तो वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।


इस दौरान मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की। क्यूंकालेश्वर महादेव, पुलिस लाइन स्थित नीलकंठ महादेव, लक्ष्मी नारायण मंदिर के शिवालय, कंडोलिया मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्र के बलोड़ी महादेव व मुण्डनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से ही लोगों ने शिवालय में भगवान शिव को जल, दूध, दही, मधु, चंदन, बेलपत्र, फूल, आक, धतूरा, भांग, पान, सुपारी जैसी प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया।

वहीं ढोलक मंजीरे के साथ शिव भक्ति के गीतों से मंदिर और आसपास के माहौल भक्ति मय बने रहे। इस दौरान कुछ मंदिरों में इस मौके पर रुद्राभिषेक भी किया गया।

वहीँ मुनि अभय चैत्यानन्द ने कहा की सनातन धर्म का सबसे शक्तिशाली त्यौहार महाशिवरात्रि ही है



