हल्द्वानी वार्ड नं 18 से निर्दलीय हरगोविंद रावत ‘बबलू ‘ जीते

हल्द्वानी वार्ड नं 18 से निर्दलीय हरगोविंद रावत ‘बबलू ‘ जीते

संजय जोशी
हल्द्वानी ।

हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में वार्ड नं 18 से निर्दलीय प्रत्याशी हरगोविंद रावत उर्फ बबलू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की ।
मनोज कुमार गुप्ता 15 वर्षो से पार्षद रहे ।


हरगोविंद ने जीत हासिल होने पर वार्ड में जुलूस निकालकर लोगों का आभार जताया । उन्होंने वार्ड का विकास अपनी प्राथमिकता बताया। हरगोविंद रावत की जीत पर मिष्ठान वितरण किया गया।


उन्हें अखिल भंडारी, दीपक, श्याम बोरा , सेंटी भाई ,रजत गुप्ता . सामाजिक कार्यकर्ता मनीष तिवारी, अमोल अग्रवाल, राजेश पाल सहित तमाम लोगो ने बधाई दी है।