मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का किया लोकार्पण स्थानीय विधायक भुवन चन्द्र कापड़ी भी रहे लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का किया लोकार्पण स्थानीय विधायक भुवन चन्द्र कापड़ी भी रहे लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद

स्थान=खटीमा उत्तराखंड

रिपोर्ट=अशोक सरकार

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां आज वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ जिसमें बतोर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी द्वारा

की गई इस स्टेडियम को लगभग 17 करोड़ की लागत से बनाया गया है 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक उत्तराखंड मे होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल से एक राष्ट्रीय खेल मलखम चकरपुर स्टेडियम मे होना सुनिश्चित हुआ है

जिसमें लगभग पूरे देश से दस हजार राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे जो की 10 फरवरी 2025 को प्रारंभ होना है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की यह मेरा एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे मैंने विधायक रहते हुए हमेशा यह सोचता था

की खटीमा में एक स्टेडियम हो और आज से 3 साल पूर्व मेरे द्वारा इस स्टेडियम का भूमि पूजन किया गया था। और आज इसका लोकार्पण हो रहा है

मैं इस मौके पर यहां के सभी स्थानीय लोगों को बधाई देता हूं और इससे हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राज्य से लेकर राष्ट्र तक प्रतिभा करेंगे और खेलों को बढ़ावा मिलेगा