उत्तरायणी कौतिक की निकली शोभायात्रा

उत्तरायणी कौतिक की निकली शोभायात्रा

स्थान= खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट=अशोक सरकार

कुमाऊं संस्कृति उत्थान समिति द्वारा खटीमा में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का कृषि ग्राउंड में आगाज हुआ शोभा यात्रा मेला ग्राउंड से होते हुए

डिग्री कॉलेज रोड खटीमा मुख्य मार्ग पीलीभीत रोड , टनकपुर रोड और सितारगंज रोड होते हुए फिर पुन मेला ग्राउंड पहुंची जिसमें कलश यात्रा के साथ विभिन्न तरह के भाषाओं की लोकगीतों का दृश्य दिखाया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों और

सामाजिक संस्थाओं द्वारा भाग लिया गया शोभा यात्राओं का जगह-जगह लोगों ने भावी स्वागत किया
दर असल कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा आयोजित

उत्तरायणी कौतिक 7 दिनों तक चलेगा जिसमें जगह-जगह से आए कलाकारों और लोग गायको द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा
मेला ग्राउंड में दूर-दूर से आए व्यापारियों ने अपने व्यापारिक संस्थान लगाई है