आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छी सफलता मिलेगी। तनाव मुक्त रहना है, तो समस्याओं के समाधान की वजह ढूंढने की कोशिश करें। विदेश में पढ़ाई या नौकरी कर रहे लोगों को किसी समस्या का हल मिल जाएगा
नेगेटिव- बेवजह नकारात्मक बातों को अपने दिमाग में न रखें। मूड स्विंग हो सकता है। टैक्स या गवर्नमेंट से संबंधित काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। बेहतर होगा समय रहते परिस्थितियों को नियंत्रित कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। साथ काम करने वालों से तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। नौकरी में काम ज्यादा होने से एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा।
लव- विवाह योग्य लोगों के लिए आने वाले रिश्ते में रुकावट आ सकती है। थोड़ा ध्यान से बातचीत करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कमजोरी महसूस हो सकती है। कसरत और प्राणायाम जैसी बातों को रूटीन का हिस्सा बना लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिले तो उसे न गंवाए। आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वो मिल सकता है। कुछ नए कामों की योजनाएं बनेंगी। जिन पर जल्दी ही काम भी हो जाएगा। डेली रूटीन में मन लगेगा।
नेगेटिव- युवा अपनी समस्या का समाधान न मिलने से डिप्रेशन या उदासी महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन करें। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ कॉन्टैक्ट में रहें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में काम का दबाव रहेगा। राजनीतिक या अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह आपके बिजनेस को नई दिशा दे सकती है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद समय है। ऑफिशियल कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी।
लव- छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। परिवार की महिलाओं का सम्मान रखें, वरना घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य- दांत का दर्द आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकता है। इलाज लेने में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोस्त से मुलाकात होगी। उनकी मदद से सुकून मिलेगा। पॉलिसी में निवेश करने का मन बनेगा। संतान से कोई संतोषजनक नतीजे मिलने से मन में खुशी और संतोष रहेगा।
नेगेटिव- अपने फैसलों को सर्वोपरि रखें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। भाइयों के साथ चल रहे विवाद शांति से सुलझाने की कोशिश करें। ससुराल से मेहमानों के आने की वजह से महत्वपूर्ण काम रोकने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में पैसों के मामलों में मुश्किलें हो सकती हैं। असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श जरूर करें। खुद के लिए फैसले गलत हो सकते हैं। ज्यादा काम होने से सरकारी नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- दोस्तों के साथ बहुत समय बीतेगा। इससे परिवार की सुख शांति भंग हो सकती है। घर की जरूरतों पर भी ध्यान दें। फालतू प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता से नींद न आने की शिकायत हो सकती है। मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की योजनाएं दिमाग में आएंगी। उन्हें फलीभूत करना भी आसान होगा। अपने निजी काम व्यवस्थित करने में आप सफल रहेंगे। रुका पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति की समस्या दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, मुश्किल आने पर टीचर की मदद लेने में संकोच न करें।
व्यवसाय- कार्य स्थल की अंदरुनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस के दस्तावेज खुद ही संभालें।
लव- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है।
स्वास्थ्य- पेट दर्द व सिर दर्द की दिक्कत रहेगी। जिसकी वजह आपका अनियमित खानपान व दिनचर्या ही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फायदे के योग हैं। मेहनत से अपनी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। आपको दैवीय शक्ति का आशीर्वाद महसूस होगा। अपना बजट संतुलित रख लेंगे।
नेगेटिव- कोई खास काम पूरा करने में दिक्कत आ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों से दुखी होना ठीक नहीं है। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से दूरी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के लोगों के लिए फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बड़ी डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के लिए ज्यादा अपेक्षाएं रखना संबंधों में खटास पैदा करेगा। प्रेम प्रसंग में भी यही स्थिति रह सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम से पैर दर्द और थकान हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए आराम करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी काम में दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी योग्यता से निपटाएं। आपको उचित सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी। उन्हें पूरा करने में आप समर्थ भी होंगे। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- घर-परिवार में व्यवस्था रखना जरूरी है। शांतिपूर्ण रवैया रखें। जल्दबाजी और अति उत्साह से बनता काम भी बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। इस समय दौड़ भाग की स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में मन मुताबिक मुनाफा होगा। अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। बिजनेस में लापरवाही न करें। नौकरी में महिलाओं को पदोन्नति मिल सकती हैं।
लव- परिवार की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। मन में उमंग और उत्साह रहेगा।
स्वास्थ्य- स्कीन संबंधी कोई दिक्कत होने पर लापरवाही न करें। पॉल्यूशन से बचें और समय रहते इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी छवि दूसरों के सामने बहुत प्रभावी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में सहजता और सौम्यता रखें। आप जल्दी ही समस्याओं को सुलझा लेंगे। किस्मत से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा रखें। कर्म से भाग्य खुद ही आपके पक्ष में रहेगा।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है, कि ना चाहते हुए भी जिम्मेदारियां बोझ बन सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में रुकावट आ सकती है। कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करें, वरना समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में सोच-समझकर किसी योजना में निवेश करें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। सरकारी कामों में आवेश में आकर अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। नौकरी में व्यवस्था बेहतर होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अहम का टकराव रहेगा। प्रेम संबंधों में अहम की वजह से अलगाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। बदलते मौसम से खुद को बचाएं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किस्मत का साथ मिल सकता है। अपने काम पूरे होते नजर आएंगे। पूरा दिन खुशियों से भरा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। पड़ोसियों के साथ सहयोगात्मक रवैया रहेगा। मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। कोई काम व्यवस्थित न होने से गुस्से और झुंझलाहट हो सकती है। इससे बचना होगा। फालतू सोच-विचार का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस करने वाले लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में बहुत अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में बेकार की बातों में किसी से न उलझें। अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी आपसी साथ पाने के लिए थोड़ा समय मनोरंजक गतिविधियों में जरूर बीताएं। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने के लिए मानसिक स्थिरता रखनी होगी। इससे आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। युवा लोग अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत मामले बाहरी लोगों से शेयर न करें।
नेगेटिव- किसी के प्रति मन में कटुता न रखें और विवादों को आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें। इनकम टैक्स, लोन से संबंधित कोई झंझट बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू होगी। सफलता भी मिलेगी। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी गतिविधियों से बचकर रहें। नौकरी में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा।
लव- घर में अच्छी व्यवस्था रखने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। प्रेम संबंधो में पारिवारिक मंजूरी मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेगी, लेकिन डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई भी दवाई ना लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में अपने कामों की प्लानिंग कर लें, तो इससे दिनचर्या भी व्यवस्थित रहेगी। परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है, इसे नजरअंदाज न करें।
नेगेटिव- अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल न करें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। संबंधों की कीमत को भी कायम रखना जरूरी है। बेवजह के विवाद और तनावों से खुद को दूर रखें। पारिवारिक व्यवस्था में योगदान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजना पर विचार हो सकता है। इसे लेकर नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। बीमा, फाइनेंस से संबंधित बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए सुकून भरा दिन होगा।
लव- पारिवारिक विवाद आपस में बैठकर सुलझा लें। बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें। प्रेमी-प्रेमिका में सामंजस्य तथा भावनात्मक मजबूती रहेगी।
स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम करें। खानपान पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- क्रिएटिविटी बनाए रखने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना और प्रारूप जरूर बनाएं। इससे आप ज्यादा बेहतर नतीजे हासिल कर पाएंगे। घर के साथ बाहरी कामों पर भी ध्यान दें।
नेगेटिव- छोटी बातों पर मन अशांत करना ठीक नहीं है। अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखें। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के निजी मामलों में न उलझें। आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। कला, ट्यूर और ट्रैवल्स, मीडिया में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगी के साथ फालतू विवाद हो सकता है। सावधान रहें।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। परिवार का भी पूरा सहयोग रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आपकी इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मन अशांत रहने से शारीरिक क्षमता प्रभावित होगी। अच्छी संगति में रहें और प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। नई जानकारियां मिलेंगी। बातचीत के जरीये आप अपने काम निकलवा लेंगे। दोस्तों का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा।
नेगेटिव- इस समय प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। सहज और सौम्य व्यवहार रखें।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी नए प्रस्ताव मिलेंगे। नए काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें। मार्केट में फंसे हुए पैसे का कुछ हिस्सा आज वसूल हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में हर गतिविधि पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
लव- घर में मेहमानों के आने से आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है। योगा और मॉर्निंग वॉक को दिनचर्या में शामिल करना आपको स्वस्थ और चुस्त रखेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3