आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें। आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन आपके काम पर इसका असर नहीं पड़ेगा। सामाजिक कामों में हिस्सा लेना आपकी काबिलियत को और निखारेगा।
नेगेटिव- आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों की जिम्मेदारियां खुद पर लेने से आपके निजी काम बीच में ही अटक सकते हैं। दोस्त या रिश्तेदार आपसे किए वादे से पलट सकता है। इससे आप दुखी हो सकते हैं।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती है। जो आपके मन मुताबिक ही रहेंगी।
लव- आपसी संबंधों में अहंकार की भावना बढ़ने से दूरियां आ सकती हैं। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर होंगे।
स्वास्थ्य- तनाव, थकान से आत्मबल और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन से इससे राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी। ज्यादातर काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम हो सकता है। धार्मिक कामों में भी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- उधार लेनदेन करने से पहले उसकी वापसी तय करें। कागजी कार्यवाही भी करें वरना धोखा हो सकता है। ईगो और अति आत्मविश्वास जैसा स्वभाव आपकी मुसीबत बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। कार्यप्रणाली बेहतर होगी। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। प्रभावशाली पार्टी से बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। पब्लिक डीलिंग में फायदा मिलेगा।
लव- परिवार और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी में भावनात्मक नजदीकी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। इसका असर आपके काम और सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष रहेगा। कठिन काम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आपका धैर्य सफल होगा। धार्मिक कामों में विशेष उपस्थिति रहेगी। संबंधों में मनमुटाव दूर होंगे।
नेगेटिव- आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और बड़े लोगों लोगों की सलाह पर ध्यान दें। बातचीत करते समय सावधानी रखें। गुस्से से कोई बनता काम बिगड़ सकता है। दोपहर बाद ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अचानक परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए लोन लेने की जरूरत होगी। चिंता न करें, समय अनुसार लोन उतर जाएगा। ऑफिशियल काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- आपके योगदान और कोशिशों से घर और बिजनेस दोनों जगह उत्तम व्यवस्था रहेगी। घर में बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छे खानपान से आप सेहतमंद रहेंगे। तनाव वाली स्थिति से दूर रहने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुका पैसा मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने कॉन्टैक्ट अधिक मजबूत बनाएं। इनसे आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर बहुत जिम्मेदारियां लेना आपको थका देगा, इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर लें। पैसों के लेनदेन को लेकर आपसी संबंध खराब न करें। धैर्य और संयम रखें। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे जल्दी मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। कमीशन या बीमा से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सर्जरी करवाई है, तो इन्फेक्शन का ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए थोड़ा समय आराम के लिए जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुका हुआ निजी काम पूरा होगा। आज आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही करने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों के मामले में लापरवाही न करें। न ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। विवादित मामला चल रहा है, तो उसे समय रहते सुलझा लें।
व्यवसाय- बिजनेस की परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। किसी परिचित के जरिए बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। बिजनेस कॉम्पिटिशन में आगे बढ़ने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार से मदद मिलेगी। मनोरंजक गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी समस्याओं में लापरवाही न करें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सोच-विचार और आत्म निरीक्षण करने का समय है। किसी करीबी इंसान से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसके लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम करना भी जरूरी है। बहुत अधिक सोच-विचार करने से भी नतीजे हाथ से निकल सकते हैं। ज्यादा अभिमान करना या खुद को सुपीरियर समझना भी ठीक नहीं है।
व्यवसाय- समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। मार्केटिंग संबंधी काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। आपके सभी काम व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे। छोटी सी बात पर विवाद होने की भी आशंका है। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों में समय खराब न करके करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- इनडायजेशन और गैस की समस्या रहेगी। सात्विक भोजन करें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जिम्मेदारियां बढ़ने पर हार मानने की बजाय उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से निकाल लेंगे। खुद का विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।
नेगेटिव- समय का सही मैनेजमेंट करने के लिए अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। किसी की गलत सलाह पर चल सकते हैं। इससे नुकसान होने की आशंका है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस की योजनाएं पूरी करने के लिए अनुकूल समय है। इस बात ध्यान रखें कि आपके बिजनेस की कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें। मान-हानि होने की आशंका भी है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित रहने से मानसिक, शारीरिक रूप से खुद को सेहतमंद और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोबल भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- स्थिर मन और बुद्धि से आप समस्या का समाधान निकाल लेंगे। बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उन्हें निभाना आपके लिए आसान रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बीताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव- ईगो और गुस्से में आप किसी से उलझ सकते हैं। इससे आपके सम्मान पर बात आ सकती है। दिखावा और फिजूलखर्ची से बचें। रिश्तों में मनमुटाव होने से आने वाले दिनों में नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी व्यक्ति से मदद लेने पर काम बन सकता है। युवाओं को करियर संबंधी अवसर मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में टारगेट पूरे करने में मेहनत लगेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उपज सकती है।
स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या रखें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। चुनौती का सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद निजी कामों को आसानी से निपटा लेंगे। थोड़ा समय आत्मनिरीक्षण में भी बीताएं।
नेगेटिव- सरकारी मामला उलझा है, तो राहत मिलेगी। अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। अपनी इस कमी पर ध्यान दें। इसकी वजह से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित बिजनेस में मंदी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में अधिक समय बीतेगा। पेमेंट कलेक्ट करने का सही समय है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सरकारी नौकरी में आप पर कोई अनचाहा काम आ सकता है।
लव- घर के बड़े लोगों की सेहत और सम्मान का ध्यान जरूर रखें। उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पसंदीदा कामों में समय बीतेगा। इससे आप खुश होंगे और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बच्चों से संबंधित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- ससुराल वालों के साथ नाराजगी हो सकती है। विवाद होने की भी आशंका है। छोटी बातों को तूल देने के बजाय नजरअंदाज करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली बेहतर होगी। बिजनेस के कामों में बहुत मेहनत करने की जरूरत है। मनपसंद प्रोजेक्ट या ऑर्डर मिल सकते हैं। मार्केटिंग के काम ज्यादा करें। कॉन्टैक्ट मजबूत बनाएं।
लव- घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्यों से मदद मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम की गड़बड़ी से सावधान रहें। पेट दर्द और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जिस काम को करेंगे, उसमें मेहनत से मंजिल तक पहुंच जाएंगे। निजी कामों को लेकर भी कुछ प्लान बनेगा। आपको अपने आसपास का माहौल बहुत शांतिपूर्ण महसूस होगा।
नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और जोश से काम बिगड़ सकते हैं। अनजान इंसान से डील करते समय उसके बारे में पहले पड़ताल जरूर कर लें। नकारात्मक लोगों से मेल-मुलाकात रखने से आपकी इमेज बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित डील हो सकती है। ऑफिस के तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। घर में मांगलिक आयोजन की योजनाएं भी बनेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेगी, लेकिन चिंता की बात नहीं होगी। सिर्फ संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपने दम पर जो फैसले लेने वाले हैं, वो बहुत अच्छे साबित होंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और उन्नति के मौके भी मिल सकते हैं। आपके काम अपने आप पूरे हो जाएंगे। फालतू कामों में समय खराब न करें। परिवार में कोई मांगलिक काम की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में खुद को मानसिक स्तर पर मजबूत रखें। जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। बड़े लोगों मान-सम्मान में कमी न आने दें। थोड़ा समय उनके साथ बीताएं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। इससे तनाव बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस से संबंधित कानूनी कार्यवाही समय पर निपटा लेंगे तो परेशानियों से बचेंगे। साथ काम करने वालों से संबंध मधुर रखेंगे तो उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही बिजनेस यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- निजी व्यस्तता के साथ पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखना पड़ेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार जरूर दें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं और इलाज लें। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7