आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी सकारात्मक इंसान के अनुभव से आप अपने काम की योजनाओं को बेहतर बना पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। पूरे मन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। युवा अपने करियर के लिए पूरी तरह एकाग्र रहेंगे।
नेगेटिव- हिसाब-किताब के मामले में भावुक न रहें, वरना अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर ज्यादा सावधान रहें। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। इससे मौके हाथ से निकाल सकते हैं।
व्यवसाय- कामकाज कम ही रहेगा। बड़ी डील करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल कर लें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग कानूनी काम हाथ में न लें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे। नजदीकी रहेंगी। प्रेम संबंधों में निराश हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिल सकती है। बीमारी से निपटने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फायदेमंद कॉन्टैक्ट बनेंगे। इनके माध्यम से रुका काम पूरा हो सकता है। ये समय अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने का है। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम कर सकते हैं।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय जोश में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। इससे बजट बिगड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वाले लोग नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। आपके सम्मान पर बात आ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। पूरी तरह अपने कामों पर फोकस रहें। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन उनकी योजनाएं विफल रहेंगी। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव अफेयर को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- थकान रहेगी। मानसिक और शारीरिक परेशानियां बनी रह सकती है। थोड़ा समय योगा और कसरत के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था रहेंगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखते हुए उपलब्धियों को हासिल करने की कोशिश रहेगी। पुराना कर्ज खत्म करने में बड़े लोगों की मदद मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी सेविंग बिना सोचे-समझे खर्च न करें। घर के बड़े लोगों के साथ थोड़ा समय बीताने से आपसी मतभेद दूर होंगे। अपने स्वभाव में भावुकता और कोमलता रखें। बहुत प्रैक्टिकल हो जाना आपसी संबंधों में दूरियां ला सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव लाएं। इस समय बहुत कॉम्पिटीशन भी रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लिए आपका सहयोग और समर्पण बना रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या से परेशानी हो सकती है। बहुत मसालेदार खाना न खाएं।
भाग्यशाली अंक- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। रिश्तेदार के साथ विवादित मामले का समाधान निकलेगा।
नेगेटिव- कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के मामलों में ज्यादा दखल न दें। आपने आत्मबल को मजबूत रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए नौकरी और बिजनेस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। पिता समान व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर की व्यवस्था पर भी ध्यान दें और जीवनसाथी को कुछ उपहार देना आपसी संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें और अपना पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता को जगाने का मौका मिल सकता है। आप कामयाब रहेंगे। घर और समाज में आपका सम्मान होगा। इस समय यात्रा के योग बन सकते हैं।
नेगेटिव- समस्याओं से घबराए नहीं और किसी भी योजना पर काम करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। असमंजस की स्थिति में अनुभवी से सलाह लेना ठीक रहेगा। गलत बात पर गुस्सा जताने की बजाय शांति से काम निपटाएं।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर बहुत मेहनत करने और एकाग्र रहने की जरूरत है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस सफल हो सकते हैं। नए काम में उपलब्धियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते समय सावधानी रखें।
लव- घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। लव पार्टनर को उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी हो सकती है। सिरदर्द, माइग्रेन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। लगन और हिम्मत से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। संतान संबंधी समस्या का हल मिल सकता है।
नेगेटिव- कोई अप्रिय सूचना मिलने से तनाव और डर रहेगा। इससे राहत पाने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। शांति से परिस्थितियां संभालें। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी बेहतर करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की योजना चल रही है तो उस पर तुरंत काम करें। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें। मेडिटेशन और व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। घर के बड़े लोगों के आशीर्वाद और मदद से भाग्योदय हो सकता है। महिलाएं अपने घर और निजी जीवन में अच्छा तालमेल रखने में सक्षम रहेंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर खीझने से आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। अपनी चीजें खुद संभालें। कोई चीज समय पर न मिलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इंटरव्यू या ऑनलाइन पेपर देने जा रहे हैं तो डॉक्यूमेंट पूरे रखें।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों में समय और पैसा खराब न करें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालना ठीक है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव- पारिवारिक सुख-शांति और व्यवस्था रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके परिवार में परेशानी बढ़ा सकते हैं। इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उसमें अच्छा मौका भी मिल सकता है। किसी दोस्त अथवा साथी से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप खुश होंगे और तनावमुक्त रहेंगे।
नेगेटिव- किसी तरह की भी बहस बाजी में अपनी तीखी प्रतिक्रिया न दें तथा शांति और धैर्य से वार्तालाप करें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों की मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है।स
व्यवसाय- बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कस्टमर को इंप्रेस करने के लिए ऑफर्स देना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में डॉक्यूमेंट अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को करियर में उपलब्धि मिल सकती है। इससे सुकून मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन अनुशासन रखने की भी जरूरत है। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- काम के साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। थोड़ा समय अपनी मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। तनाव से बचेंगे। बेहतर फैसले ले पाएंगे। कामकाज में आ रही पुरानी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करने से आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें संभालकर रखें। उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। स्टूडेंट्स और युवा मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनरशिप करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। ऑफिस में अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक और सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। विवाह के योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। राहत पाने के लिए कसरत जरूर करें। खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पब्लिक प्लेस पर विपरीत परिस्थिति में आपको शांत रहना होगा। इससे समस्याएं जल्दी सुलझेंगी। अपने निजी कामों पर फोकस कर पाएंगे। हर बात गहराई से समझेंगे। इससे कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं।
नेगेटिव- बहुत उत्साह और जल्दबाजी में बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी लोग जलन की भावना से आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों की परवाह न करें और उनसे दूरी रखें। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में डेली इनकम बढ़ सकती है। कर्मचारी की वजह से परेशानी हो सकती है। इस समय तनाव लेने की बजाए सूझबूझ से हल निकालना ज्यादा उचित रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को समस्याएं आ सकती हैं। सीनियर लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। बड़े लोगों का सानिध्य भी मिलेगा। प्रेम संबंध अपयश या बदनामी की वजह बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अपनी आदतों और रूटीन को सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही के कारण आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। धार्मिक संस्थाओं से संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। किसी दोस्त की मदद के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों को लेकर छोटी-मोटी टेंशन रहेगी। किसी भी समस्या को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी या किसी काम में समस्या आने से व्यवहार में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत हासिल करें। अपने काम के तरीके और योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी से सलाह करना फायदेमंद होगा। अधिकारियों से नौकरीपेशा लोगों के संबंध अच्छे होंगे।
लव- दांपत्य जीवन मैं मधुरता रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी हो सकती है। बहुत मसालेदार खाना खाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ये समय किसी शुभ घटना का संकेत दे रहा है। फंसा हुआ पैसा हासिल हो सकता है। रुका काम भी शुरू होने की संभावना है। आपके निजी काम परिवार वालों की मदद से पूरे हो जाएंगे। युवा लोग अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अपना रूटीन सुधारें।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कामों में सावधानी रखें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी कामों को लेकर दौड़ भाग ज्यादा हो सकती है। लोगों से मुलाकात करते समय सौम्य व्यवहार रखें। विपरीत परिस्थिति को शांति से सुलझाएं। फालतू ही गुस्सा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत कॉम्पिटिशन रहेगा। उत्पादन की गुणवत्ता पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। मार्केटिंग और सेल्स से संबंधित कामों में मीटिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की समस्या सुलझेगी। घर के बड़े लोगों के सम्मान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- बहुत गुस्सा और तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। हर परिस्थिति में धैर्य और शांति रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5