ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रग विभाग की छापेमारी, दो मेडिकल किये बंद,,,

ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रग विभाग की छापेमारी, दो मेडिकल किये बंद,,,

हरिद्वार

मनोज कश्यप

हरिद्वार जिले के ग्रामीण इलाकों में नशे के कारोबार की बढ़ती शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने अपनी टीम के साथ नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी और सुल्तानपुर गांवों में स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान दवाओं का गहन निरीक्षण किया गया और दो मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल बंद करवा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद करके मौके से फरार हो गए। टीम को संदेह है कि इनमें से कई स्टोर नशे के कारोबार में लिप्त हो सकते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जिन स्टोर मालिकों ने जांच से बचने के लिए अपनी दुकानें बंद की हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही इन स्टोरों का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर ने यह भी कहा कि पथरी क्षेत्र के गांवों में लंबे समय से मेडिकल स्टोरों पर शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सभी मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस और दवाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला प्रशासन की इस कार्रवाई

से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे गांवों में नशे के कारोबार पर रोक लगेगी। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।