देश में लगातार बढ़ रहे महिलाओं और  बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने व तत्काल मृत्युदंड की सजा देने के संदर्भ में।

देश में लगातार बढ़ रहे महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने व तत्काल मृत्युदंड की सजा देने के संदर्भ में।

राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।

सेवा में, आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया।
केंद्र सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।
द्वारा:-उपजिलाधिकारी महोदय।

राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन फोर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे देश में लगातार महिलाएं व बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है जिस वजह से बच्चियों का, महिलाओं का, छात्राओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव शरीफ खान ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में मोदी की मजबूत सरकार होने के बावजूद भी हवस के पुजारी खुलेआम घूम रहे हैं जिस वजह से देश की बहन बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस सरकार में खुद के कार्यकर्ता बलात्कारी हो वह सरकार अन्य बलात्कारियों को क्या सजा

दिलाएगी। महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह किया गया कि ऐसे बलात्कारी पर तत्काल मृत्युदंड जैसे से कानून बनाकर फांसी की सजा दी जाए, अन्यथा व चौराहों पर खड़ा कर गोली से उड़ा दिया जाए, जिससे हमारे देश की बहन बेटी सुरक्षित रहें आजकल के माहौल को देखते हुए बच्चियों का स्कूल निकलना, छात्राओं का कॉलेज निकलना, महिलाओं का घरों से निकलना दिन पर दिन मुसीबत का जाल बनता जा रहा है।


अतः महामहिम राष्ट्रपति महोदय से विनम्र निवेदन है कि शीघ्र गंभीर विषय पर कार्रवाई करने की कृपा की जाए अन्यथा राष्ट्रीय मानव अधिकार पूरे भारतवर्ष में उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव शरीफ खान, जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप, जमील कुरैशी, दीपा खत्री, नगर अध्यक्ष रोहित दिवाकर, बल्लू भाई, दौलत सिंह सैनी, शिवम सिंह ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।