हल्द्वानी : एजेंट बोले आपका वोट तो पड़ चुका फिर गरमाया माहौल तब जाके मतदाता ने किया मतदान

हल्द्वानी : एजेंट बोले आपका वोट तो पड़ चुका फिर गरमाया माहौल तब जाके मतदाता ने किया मतदान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट – पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

लोकतंत्र का पर्व है और लोग सुबह से अपना वोट डालने पोलिंग बूथों पर लाइन लगाकर खड़े हैं..एक तरफ तेज धूप और गर्म हवाएं चल रहीं हैं इसके बावजूद लोग धैर्य के साथ वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

इधर दिन में लगभग 11 बजे करीब एक शख्स का पारा उस वक्त चढ़ गया जब वह हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचा और बाहर बैठे एजेंट ने पर्ची देख यह बोल दिया कि आपका वोट तो पड़ चुका…।

यह सुन वह भौचक्का रह गया और अधिकारियों से मिलकर इस मामले की शिकायत की जिस पर दोबारा जब अधिकारियों ने जांच की तो पता चला संबंधित व्यक्ति का वोट पड़ा ही नहीं था

और उसे वोटिंग के लिए अंदर प्रवेश दिया। फ़िलहाल फर्जी वोट डाले जाने की सूचना पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में अधिकारियो ने जांच के बाद राहत की सांस ली…