कल से शुरू होगी उड़ान सेवा, जिससे बढ़ेगा कुमाऊं का पर्यटन…

कल से शुरू होगी उड़ान सेवा, जिससे बढ़ेगा कुमाऊं का पर्यटन…

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी से उड़ान सेवा की शुरुआत 22 फरवरी से होगी। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हेरिटेज एविएशन द्वारा उड़ान सेवा चलाई जा रही है,

हल्द्वानी से चंपावत, हल्द्वानी से पिथौरागढ़, हल्द्वानी से मुनस्यारी को उड़ान सेवा चलेगी। जिसको लेकर हेरिटेज एविएशन कंपनी ने बुकिंग नंबर और डिटेल जारी कर दी है।

जिसका किराया भी कंपनी के द्वारा जारी किया गया है। हल्द्वानी से चंपावत 2500 रु हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3000 रु हल्द्वानी से मुनस्यारी 3500 रु, टिकट रखा गया है

प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपैड से होगी 7 सीटर हेलीकॉप्टर से इन सभी जगह के लिए सेवाएं देगी। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि इस उड़ान सेवा से कुमाऊं के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।