

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर -गोविन्द रावत

स्थान रामनगर

कॉर्बेट नगरी रामनगर में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। वहीं भाजपा नगर मंडल की ओर से लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।


कार्यशाला में 2024 लोकसभा चुनाव पर फोकस करने को लेकर चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता,भाजपा जिला मंत्री योगेश रजवार ने कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महत्काक्षी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेनी चाहिए ।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी संपर्क प्रत्येक बूथ पर किया जायेगा। इस देश प्रदेश का प्रत्येक नागरिक किसी ना किसी रूप मे सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थी है । मुक्त बिजली कनेक्शन हो, मुफ़्त उज्जवला योजना मे सिलेंडर हो या कोविड के टाइम मे मुफ़्त कोविड वेक्सीन हो, जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार तक पानी का कनेक्शन हो , ऐसी कितनी ही योजनाओं से सभी जन लाभार्थी है।


उन्होंने बताया कार्यशाला के बाद 1 मार्च से प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी से मिल उनका धन्यवाद व्यक्त करेंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि मार्च से भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद रूप से पूरे जिले के प्रत्येक मंडलो मे लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जायेगा। कार्यशाला अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने की । संचालन मंडल सयोजक राकेश अग्रवाल । इस मौके पर रामनगर विघायक दीवान सिंह बिष्ट,मुख्य वक्ता,भाजपा जिला मंत्री योगेश रजवार , जिला उपाध्यक्ष रुचि गिरी,


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट , पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा चंदन बिष्ट, उपाध्यक्ष राहुल रावत सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्ष , शक्ति केंद्र सयोजक , बूथ अध्यक्ष , आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों मौजूद थे।


