
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – पंकज अग्रवाल

स्थान – हल्द्वानी

44 लाख 91 हजार कीमत के खोये मोबाइल किए तलाश कर किये सुपुर्द SSP NAINITAL ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिये गए थे।


आदेशानुसार जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध व हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हेम चंद्र पंत निरीक्षक प्रभारी साईबर/मोबाईल एप के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2023 से अब तक

IMEI नम्बरों को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 266 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन,मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।

जिनकी अनुमानित कीमत 44,91,500 रुपये है।मोबाईल मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।



