थराली मुख्य बाजार में “राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा” का किया गया आयोजन

थराली मुख्य बाजार में “राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा” का किया गया आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – नवीन चन्दोला

स्थान – थराली(चमोली)

आज नववर्ष के अवसर पर सोमवार को थराली मुख्य बाजार में रामभक्तों द्वारा एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया।

यह विशाल यात्रा का आयोजन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने की खुशी में किया गया, बड़ी संख्या में विकासखंड थराली के गांवों से आए पुरुषों,महिलाओं,बुजुर्गों,युवाओं,ने इस यात्रा में प्रतिभाग किया।

सभी राम भक्तों द्वारा इस अवसर पर “राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा” का आयोजन किया. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य मंदिर उद्घाटन हेतु अक्षत देकर लोगों को निमंत्रण भी दिया गया।


इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा,कृष्णपाल सिंह गुसाई, गंगा सिंह बिष्ट ,अनिल देवराड़ी,दिवाकर नेगी,संजय जोशी,भाष्कर पाण्डे,गिरीश चमोला,केदार पंत आदि उपस्थित रहे।