
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी। नगर में स्थित बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने निकले बैंक कर्मी की मौत हो गई। उसका शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।आमवाला देहरादून निवासी राजन थापा (47 वर्ष) नैनीताल डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। पिछले कुछ दिनों से उसे पीलिया की शिकायत थी और किसी ने उसे बताया कि था गौलापार में पीलिया झाड़ने वाला है।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बैंक से कुछ देर की छुट्टी ली थी।बैंक में बताया था कि वह गौलापार पीलिया झड़ाने जा रहा है। स्कूटी से निकला राजन वापस नहीं लौटा।

कुछ लोगों ने उसे ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एसटीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



