

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -नैनीताल

नैनीताल। भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपने पैतृक गांव के भ्रमण के बाद वह शुक्रवार को पर्यटक नगरी नैनीताल पहुंचे। माही को माल रोड पर जाम से भी रूबरू होना पड़ा। ऑडी कार में मास्क लगाये धोनी को लोगों और उनके प्रशंसकों ने पहचान लिया


जाम में फंसी उनकी कार को घेर लिया। प्रशंसक कार में बैठे धोनी की झलक पाने सेल्फी लेने को आतुर दिखे। इसी बीच कुछ लोगों ने सेल्फी भी खींची।पूर्व कप्तान ने कुछ लोगों से बात भी की। मीडियाकर्मियों को उन्होंने निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। माना जा रहा है

कि वह नैनीताल से दस किमी दूर पंगोट में एक निजी रिसॉर्ट में ठहरेंगे। उल्लेखनीय है कि धोनी विगत मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे। अगले दिन बुधवार को वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली (जैंती) गये।


ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी के संग उनकी जीवन संगिनी साक्षी भी रही।



