बागेश्वर उपचुनाव में हिंसा की एंट्री, कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फोड़ा, उखलसो मतदान केंद्र की घटना

बागेश्वर उपचुनाव में हिंसा की एंट्री, कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फोड़ा, उखलसो मतदान केंद्र की घटना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -बागेश्वर

बागेश्वर विधानसभा के लिए मंगलवार को चल रहे उपचुनाव में हिंसा हो गई। मतदान केंद्र से वोट डालकर वापस लौट रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले की खबर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पराजय की आशंका से भाजपाई हिंसा पर उतारू हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर विधानसभा के लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान ग्राम सभा उखलसौ में कुछ युवकों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता किशन सिंह फर्स्वाण पर जान से मारने की नियत से पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं के हस्तक्षेप के बाद किशन को बचाते हुए उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया है। बताया गया है कि किशन के सिर में 10 टांके लगे हैं। घायल की हालत अत्यंत गंभीर बताई गई है।दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने इस घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

कि चुनाव में पराजय के खौफ से सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। यदि मौके पर मौजूद महिलाएं हस्तक्षेप नहीं करती तो किशन की हत्या की जा सकती थी। उन्होंने मामले में जल्द ही पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराने की बात कही है।