
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अगस्त को अपनी विधानसभा जनपद चम्पावत आएंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वाह्न 11:55 में जनपद चम्पावत के अस्थाई हेलिपैड दुबचौड़ा में होगा। जहां से वह प्रस्थान कर 12:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा पहुचेंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सीएम धामी का 1:15 से 2:15 का समय आरक्षित रहेगा। ततपश्चात 2:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा से अस्थाई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर वहां से 2:35 बजे टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का आगमन अपराह्न 3 बजे स्टेडियम मैदान टनकपुर में होगा


जहा से वह 3:05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर गांधी मैदान टनकपुर पहुचेंगे व वहा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तथा उसके पश्चात सुविधानुसार कार द्वारा टनकपुर से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने दुबचौड़ा स्थित अस्थाई हेलीपैड व रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा व अन्य सुविधा दिए

जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल लधौली दुबचौड़ा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महराना, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट, महेश पंगरिया, खुशाल बोहरा, अशोक बिष्ट, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत लोनिवि के अवर अभियंता प्रमोद खर्कवाल आशीष धर्मशक्तू आदि उपस्थित रहे।


