

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जनपद के अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार देर शाम लोहाघाट पहुंचे भाजपा सांसद अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से से भेंट वार्ता की एवं उनकी समस्याओं को सुना


सांसद अजय टम्टा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभाजन के समय मारे गए लोगों की याद में निकालें गए मोन जुलूस में प्रतिभाग किया। सांसद टम्टा ने विभाजन के समय अपनी जान गवाने वाले लाखों बेकसूर लोगों को याद किया सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भारत का विभाजन एक विभीषिका के रूप में याद किया जाता है

इस दिन लाखों बेकसूर लोगों ने बंटवारे के चलते अपने घरों एवं जिंदगी को खो दिया हम उस दर्द को समझते हुए उन सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। वही सांसद टम्टा के द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई



