दुकान का ताला तोड़ चोरों ने 3.50 लाख रुपए की नकदी पर किया हाथ साफ

दुकान का ताला तोड़ चोरों ने 3.50 लाख रुपए की नकदी पर किया हाथ साफ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट में एक बार फिर से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने मूसलाधार बारिश का फायदा उठाते हुए कर्णकरायत में सुरेश सिंह करायत की परचून की दुकान का पिछले दरवाजे का ताला तोड़ लगभग 3.5लाख रुपए से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर सुरेश सिंह के होश उड़ गए उन्होंने आनन-फानन में अगल-बगल के लोगों को घटना की सूचना दी

जिसके बाद लोहाघाट थाने को चोरी की सूचना दी गई दुकानदार सुरेश सिंह ने बताया रविवार देर रात चोर उनकी दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 3.5 लाख रुपए से अधिक की रकम के साथ-साथ एफडी के कागज उड़ा लिए जिसकी सूचना लोहाघाट पुलिस को दे दी गई है उन्होंने बताया वह रात 11:00 बजे तक दुकान नहीं थे उनके जाने के बाद चोरों ने बारिश का फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है वही चोरी की घटना से कर्णकरायत क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने पुलिस से जल्द चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग करी है

चोरी का पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं लोगों ने क्षेत्र के कुछ नशेड़ी युवाओं पर शक जताया है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने कहा चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है संदिग्ध लोगों से पूछताछ करी जा रही है जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद के द्वारा करी जा रही है