कोटा में मृतक छात्र को न्याय दिलाने को लेकर निकाला कैंडल मार्च

कोटा में मृतक छात्र को न्याय दिलाने को लेकर निकाला कैंडल मार्च

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव

स्थान – जसपुर

सात दिन पूर्व राजस्थान के कोटा हॉस्टल में 18 साल के युवक मनजोत छाबड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी पुलिस युवक की मृत्यु को आत्महत्या बता रही है जबकि युवक के माता-पिता अपने पुत्र की हत्या होना बता रहे हैं और सरकार से हत्या आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग कर रहे हैं।

युवक की हत्या के 7 दिन बाद भी पुलिस के द्वारा हत्या आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न किए जाने से देशभर की जनता अलग-अलग स्थान पर प्रदर्शन कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार से हत्या आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग कर रहे हैं तो वही जसपुर में भी सिख समुदाय के लोगों ने समाजसेवी संगठनों के साथ नगर मुख्य सुभाष चौक से कोतवाली रोड मेन बाजार शक वाली मस्जिद होते हुए सुभाष चौक पर शांति पूर्ण कैंडल मार्च निकाला

उसके बाद सुभाष चौक पर 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक मनजोत छाबड़ा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की गई।