
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-अभिषेक शर्मा

स्थान -रुद्रपुर

कूड़े के निस्तारण को लेकर जिला पंचायत ने सार्थक पहल शुरू करी है जिला पंचायत में कार्य अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि शासन द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई है |जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने ब्लॉक में संविदा पर रखे गए सफाई कर्मियों के द्वारा गीला कूड़ा और सुख कूड़ा एकत्रित करवाएंगे और हर ब्लाक में कंपैक्टर लगाए जाएंगे और उसके बाद कूड़े को हरिद्वार में विभाग द्वारा लगाए गए रिसाइकल प्लांट में भेजा जाएगा किया जाएगा |जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा


कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 11 सफाई कर्मियों को आउटसोर्स के माध्यम से संविदा कर्मी पर रखा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाई जा सके |उन्होंने कहा कि जिला पंचायत काशीपुर और बाजपुर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण लोगों ने किया है उस जमीन को तत्काल मुक्त कर लिया जाएगा इसके लिए विशेष योजना बनाई जा रही है |उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दो वाहन क्रय किए गए जो समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ-साथ कूड़े का निस्तारण भी करेंगे |

और जिला पंचायत क्षेत्र में कहीं जल भराव की स्थिति है उसका तत्काल निस्तारण किया जा रहा है अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अपने संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्र में सड़क जल नाली पुलिया आदि की की समस्याओं का भी निस्तारण तेजी से कर रहा है |


