जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मैं जनसुनवाई आयोजित

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मैं जनसुनवाई आयोजित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मैं जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओ एव शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत पोल हटाने, पेंशन, राज्य आन्दोलनकारी चिन्हिकरण,अतिक्रमण,विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, अंतोदय योजना के तहत, डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी के मामले के साथ ही लगभग 52 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई,डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओ एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए

शेष समस्याओं व शिकायतो को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारिंयो को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रसमाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।जनसुुनवाई के दौरान लालसिंह पुत्र उदय सिंह मार्फत बसन्त सती ग्राम खडकपुर ,पो.ओ. मोटाहल्दु लाल कुआं ने कोई सहार एव आर्थिकी स्थिति ठीक ना होने की समस्या रखी जिस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को निर्देश दिए है की तुरन्त समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर संबंधित को आज ही वृद्ध आश्रम मे भेजना सुनिश्चित करें।डीकर सिंह मेवाड़ी ग्राम प्रधान ककोड, पोस्ट पटरानी ओखल कांडा ने ग्राम पंचायत ककोड गांव की सड़क को प्रांतीय खंड नैनीताल में समायोजित की मांग

पर डीएम ने जांच करने के उपरांत मानकों के आधार पर समायोजित करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही आमजनमानस उपस्थित थे।