जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने लोहाघाट न्यायिक बंदी गृह में लगाया स्वास्थ्य शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने लोहाघाट न्यायिक बंदी गृह में लगाया स्वास्थ्य शिविर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला के नेतृत्व में बुधवार को लोहाघाट न्यायिक बंदी गृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वही विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पासबोला ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाओं का वितरण किया गया

इसके अलावा विचाराधीन बंदियों से उनकी समस्याओं को पूछा गया तथा निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई प्राधिकरण सचिव ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के द्वारा कई जन कल्याणकारी कार्य जिले में चलाए जा रहे हैं जिसमें क्षेत्र के पीएलबी गांव गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों व कानूनी सहायता की जानकारी देने के साथ-साथ स्वच्छता और नशे के प्रति जागरूक कर रहे हैं इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण क्षेत्र के स्कूलों में भी जागरूकता शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को नशे, स्वच्छता व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रहा है

इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने तहसील कार्यालय लोहाघाट में लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया इस मौके पर डिफेंस काउंसिल विजय राय ,पीएलबी राजीव मुरारी आदि मौजूद रहे