कॉमेडियन एवं टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह पहुंची कैंची धाम, ऐसे किए बाबा के दर्शन

कॉमेडियन एवं टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह पहुंची कैंची धाम, ऐसे किए बाबा के दर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – भवाली

टीवी जगत की अदाकारा एवं कॉमेडियन भारती सिंह आधा घण्टा मंदिर में रहकर नीम करोली महाराज के दर्शन किए और बाबा के चरणों में बैठकर प्रार्थना की।मंगलवार देर रात कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया व पुत्र लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया गोला के साथ कैची धाम नीब करौली बाबा के दर्शनों को पहुँची।

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भारती सिंह कैची धाम पहुँची। लोगो ने अंधेरे में उन्हें पहचान लिया। जिसके बाद गेट खुलवाकर उन्हें नीब करोली बाबा के दर्शन कराए।उन्होंने मंदिर समिति को बताया कि नीब करोली धाम के बारे में सुना था। बाबा का ऐसा बुलावा था देर रात बाबा के दर्शन किये। कहा बाबा के दर्शन कर मन को शान्ती मिली है।उन्होंने आधा घण्टा मंदिर में रहकर मंदिर की जानकारी ली।

बाबा की शिला में भी माथा टेका। देर रात मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद वो अपने गंतव्य को गई।