उत्तरकाशी का डिजिटल गांव डिजिटल लाइब्रेरी सीएससी सहित डिजिटल क्लास रूम

उत्तरकाशी का डिजिटल गांव डिजिटल लाइब्रेरी सीएससी सहित डिजिटल क्लास रूम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्सर ग्राम पंचायत को डिजिटल बनाने की बात कही बार मन की बात प्रोग्राम में कर चुके हैं सीमांत जनपद उत्तरकाशी के डुण्डा विकास खण्ड के गेंवला गांव के प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से गांव को पूर्णतया डिजिटल किया गया है इस गांव में ग्रामीणों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी सीएससी सेन्टर एवं छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया गया है ग्राम प्रधान का कहना है

कि कोचिंग कक्षा के नाम पर गांव के युवा अक्सर देहरादून में पलायन कर जाते थे जिसके कारण उन्हें बड़ा आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था जिसके लिए उन्होंने गांव में ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जिसमें डिजिटल क्लास रूम के साथ कोचिंग सेन्टर की स्थापना की गयी है जिसमें स्थानीय छात्रों के साथ-साथ अन्य गांवों के छात्र छात्राएं निशुल्क कोचिंग करते हैं

साथ ही ग्रामीणों के लिए सीएससी सेन्टर भी स्थापित किया गया है जहां ग्रामीण लोग जन्म प्रमाणपत्र के साथ अन्य सरकारी कागजात बनवाते हैं