दिल्ली में साक्षी की हत्या के विरोध में आज सोमवार को तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क से कालाढूंगी चौराहा तक जनाक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च निकाला

दिल्ली में साक्षी की हत्या के विरोध में आज सोमवार को तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क से कालाढूंगी चौराहा तक जनाक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च निकाला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला नैनीताल के आह्वान पर अयोध्या में हमारी बेटी अनन्या श्रीवास्तव की दुष्कर्म के बाद हत्या और दिल्ली में साक्षी की हत्या के विरोध में आज सोमवार को तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क से कालाढूंगी चौराहा तक जनाक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च निकाला गया। इस जनाक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च में विभिन्न संगठनों से जुड़े महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी लोगों ने एक स्वर में आन्या और साक्षी के हत्यारों को कड़ी सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की।
इससे पूर्व बुद्ध पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महासचिव पंकज सक्सेना के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को सौंपा गया।इसके बाद जनाक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च शुरू हुआ। रैली में सबसे आगे महिलाएं एवं बेटियां बैनर लेकर चल रही थी। महिलाएं और बेटियां अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी आन्या और साक्षी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाते चल रहे थे। कालाढूंगी चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर आन्या और साक्षी को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने आन्या और साक्षी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा

विगत कई वर्षों से भारत की पवित्र भूमि पर दो घटनाएं भारत के हर नागरिक को झकझोर कर रख देती है परंतु सरकारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती एक शिक्षा के मंदिर में बेटियों के साथ लगातार बलात्कार और हत्या की घट रहीं घटनाएं और दूसरी ओर मुस्लिम लड़के हिंदू बच्चियों की निर्मम हत्या कर रहें हैं हम पुरानी घटनाओं के दर्द को भुला भी नहीं पाते और एक के बाद एक नई घटनाएं देखने को मिलती हैं, हाल ही में अयोध्या भगवान श्री राम की नगरी में शिक्षा के मंदिर एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी जाती उधर उसकी आग शांत भी नहीं होती है कि दिल्ली में एक और नाबालिग बच्ची शिकार हो जाती है। आखिर कब तक यह सब चलता रहेगा कारण यही है कानून का लचीलापन और सरकारों के लिए किसी भी ठोस कदम की ओर ना बढ़ना इस प्रकार के कृत्य को अंजाम देने में कहीं ना कहीं सहायक सिद्ध होता है अब हर भारतीय को उठ खड़ा हो जाना चाहिए और ऐसी घटनाये दोबारा ना हो इसलिए अब इन बच्चियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी को एकजुट होकर ऐसे कड़े कानून बनवाने की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना होगा जिससे दोषियों को तत्काल प्रभाव से मौत की सजा दी जा सके हम भारत की सरकार से मांग करते हैं आन्या और साक्षी के हत्यारों को तत्काल प्रभाव से मौत के घाट उतारा जाए और जिस विद्यालय में आन्या शिक्षा ग्रहण कर रही थी

उस विद्यालय का नाम बदलकर आन्या विद्यापीठ रखा जाए और वहां गरीब असहाय कन्याओं को सरकार द्वारा निशुल्क सनातन वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देने का प्रबंध किया जाए अगर इस प्रकार से स्कूल के संचालकों को सजा मिलने लगेगी तो निश्चित तौर पर कभी भी किसी विद्यालय के कैमरे खराब नहीं होंगे और विद्यालय का संचालक पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं हर छात्र- छात्रा का अपने बच्चों की भांति देखभाल करेगा